रांची : 11168 आरोपियों का सरेंडर
Updated at : 02 Dec 2019 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में पुलिस द्वारा फरारियों के खिलाफ अभियान चलाने का असर हुआ है. राज्य के जिलों में विभिन्न थानों में दर्ज केस के 31,311 फरारियों में से 11,168 ने सरेंडर किया है. इससे स्पष्ट है कि छापेमारी अभियान के दबाव में आकर आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया है. यह आंकड़ा एक सितंबर […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में पुलिस द्वारा फरारियों के खिलाफ अभियान चलाने का असर हुआ है. राज्य के जिलों में विभिन्न थानों में दर्ज केस के 31,311 फरारियों में से 11,168 ने सरेंडर किया है. इससे स्पष्ट है कि छापेमारी अभियान के दबाव में आकर आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया है.
यह आंकड़ा एक सितंबर 2018 से लेकर 16 सितंबर 2019 के बीच का है. विभिन्न जिलों से आंकड़ा प्राप्त कर पुलिस अधिकारियों ने सरेंडर करनेवालों की रिपोर्ट तैयार की है. इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने छापेमारी अभियान में फरारियों में 4329 लोगों को गिरफ्तार भी किया था. सबसे अधिक 2699 फरारियों ने रांची रेंज में सरेंडर किया. वहीं, दूसरी ओर सरेंडर कराने में पलामू रेंज दूसरे स्थान पर रहा. इस रेंज में 2496 लोगों ने सरेंडर किया.
आंकड़ों से यह भी स्पष्ट है कि पुलिस को अभियान में फरारियों को गिरफ्तार करने से ज्यादा सफलता सरेंडर कराने में मिली. मालूम हाे कि राज्य के सभी जिलों के अलावा रेल धनबाद और जमशेदपुर के अंतर्गत आनेवाले थानाें में दर्ज केस में फरारियों को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर अभियान चल रहा है.
जिला सरेंडर
गढ़वा 936
पलामू 932
रांची 852
गुमला 653
लोहरदगा 502
खूंटी 220
सिमडेगा 472
चाईबासा 323
जमशेदपुर 410
सरायकेला 100
हजारीबाग 332
गिरिडीह 578
चतरा 543
जिला सरेंडर
कोडरमा 274
रामगढ़ 80
धनबाद 584
बोकारो 643
दुमका 189
देवघर 455
जामताड़ा 241
गोड्डा 290
पाकुड़ 271
साहेबगंज 478
लातेहार 628
रेल धनबाद 147
जमशेदपुर 35
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




