रांची : अभी भी सामान्य से कम पड़ रही है ठंड

रांची : राजधानी के लोगों को अभी ठंड का बहुत एहसास नहीं हो रहा है. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है.आम तौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए, लेकिन रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. […]
रांची : राजधानी के लोगों को अभी ठंड का बहुत एहसास नहीं हो रहा है. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है.आम तौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए, लेकिन रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग के अनुसार, कांके का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27 से 28 और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा. सुबह में कुहासा या कोहरा रहने का अनुमान है. दिन में आकाश साफ रह सकता है. शाम में ओस गिर सकता है. राज्य के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान 13-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. जमशेदपुर में 16.4, डालटनगंज में 15.3, दुमका में 14, बोकारो में 14.1 व चाईबासा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




