ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : देश में एनडीए बिखर रहा है, भाजपा का घमंड टूट रहा : आरपीएन सिंह

Updated at : 16 Nov 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : देश में एनडीए बिखर रहा है, भाजपा का घमंड टूट रहा : आरपीएन सिंह

कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान, बोले रांची : कांग्रेस पार्टी का चुनाव अभियान शुरू हो गया है़ पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह ने चुनाव प्रचार के लिए नारे, वीडियो शो और पोस्टर जारी किये़ कांग्रेस ने ली है सौगंध, बनायेंगे बुलंद झारखंड के नारे के साथ चुनावी मैदान में कूदेगी पार्टी ने […]

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान, बोले
रांची : कांग्रेस पार्टी का चुनाव अभियान शुरू हो गया है़ पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह ने चुनाव प्रचार के लिए नारे, वीडियो शो और पोस्टर जारी किये़ कांग्रेस ने ली है सौगंध, बनायेंगे बुलंद झारखंड के नारे के साथ चुनावी मैदान में कूदेगी
पार्टी ने युवा, किसान, आदिवासी-मूलवासी वोट बैंक को अपनी ओर करने के लिए वीडियो और पोस्टर बनाये है़ं कांग्रेस के चुनावी वीडियो में फिल्म कलाकार व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पत्नी रेखा सहाय भी दिख रहीं है़ं श्रीमती सहाय कांग्रेस का प्रचार कर रही है इस वीडियो में सोनिया गांधी व राहुल गांधी है़ं कांग्रेस के चुनाव प्रचार के वीडियो शो में प्रदेश के नेता गायब है आम लोगों को जोड़ कर यह वीडियो बनाया गया है
इधर मोरहाबादी के संगम गार्डेन में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद का साझा चुनावी अभियान चलेगा़ हम एक साथ पोस्टर-बैनर बनायेंगे, उसमें प्रदेश के नेताओं को रखा जायेगा़ उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनडीए बिखर रहा है़ महाराष्ट्र में शिव सेना ने साथ छोड़ दिया
झारखंड में सत्ता में हमेशा साथ रहने वाले आजसू ने भी गठबंधन तोड़ दिया़ भाजपा का घमंड टूट रहा है़ भाजपा समाप्ति की ओर है़ इसकी शुरुआत महाराष्ट्र और हरियाणा से हो गयी है़ मौके पर केंद्रीय नेता अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केवश महतो कमलेश, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रो विनोद सिंह, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश गुप्ता छोटू, मदन मोहन शर्मा, राजेश सिन्हा सन्नी सहित कई लोग मौजूद थे़
अपना और अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे नेता
नहीं मिला तो पार्टी छोड़ी
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि कुछ नेता अपना और अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे़ टिकट नहीं मिला, तो पार्टी छोड़ दी. किसी कार्यकर्ता के लिए टिकट मांगते तो खुशी होती, लेकिन इन नेताओं को केवल अपना टिकट चाहिए था़ श्री सिंह ने कहा कि इन नेताओं को पार्टी ने क्या नहीं दिया़ विधायक बनाया, सांसद बनाया, राज्यसभा में भेजा, लेकिन इनको कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं थी
पार्टी कार्यकर्ता के दम पर चलती है़ कांग्रेस और इसके कार्यकर्ता का बेहतर हो, इसके लिए काम नहीं करते है़ं प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि जिनको जाना था, चले गये़ इनके बारे में विशेष नहीं बोलना है़. कांग्रेस प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि भाजपा अब लोगों का ध्यान भटकाने में सफल नहीं होगी़
टिकट कटने से नाराज कांग्रेसियों का प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष प्रदर्शन
रांची : कांग्रेस भवन में टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष प्रदर्शन किया. आरपीएन सिंह, रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम के विरोध में नारे लगाये. पार्टी पूर्व सेवादल अध्यक्ष गुलाम जावेद ने समर्थकों के साथ रांची सीट झामुमो के लिए छोड़ने के खिलाफ और हटिया सीट पर दिये गये प्रत्याशी के विरुद्ध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में मोहम्मद नसीम, मोहम्मद नियाज, गुलाम सरवर कुरैशी, समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola