ePaper

विधायक का सफरनामा : सात पार्टियों का अनुभव रहा है बन्ना गुप्ता को

Updated at : 12 Nov 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक का सफरनामा : सात पार्टियों का अनुभव रहा है बन्ना गुप्ता को

रांची : जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके बन्ना गुप्ता ने भी कई राजनीतिक दल देखे हैं. अपनी राजनीति पारी इन्होंने 1985 में जनता दल से शुरू की थी. फिर युवा संघर्ष समिति के बाद 1992 में वह समाजवादी जनता पार्टी में चले गये. इसके बाद इन्होंने […]

विज्ञापन
रांची : जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके बन्ना गुप्ता ने भी कई राजनीतिक दल देखे हैं. अपनी राजनीति पारी इन्होंने 1985 में जनता दल से शुरू की थी. फिर युवा संघर्ष समिति के बाद 1992 में वह समाजवादी जनता पार्टी में चले गये. इसके बाद इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया.
इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिह्न पर 2005 का विधानसभा का चुनाव लड़ा. चुनाव हार कर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गये तथा पार्टी का महासचिव बन गये. पर इधर-उधर होने की मजबूरी बनी रही. झाविमो से वह फिर सपा में चले गये. वहीं इसके बाद 2009 का चुनाव उन्होंने कांग्रेस से लड़ा और जीता. लेकिन 2014 में हार गये. बन्ना फिलहाल कांग्रेस में ही हैं तथा 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
बन्ना गुप्ता
पूर्व िवधायक (जमशेदपुर प.)
कब, किस पार्टी में थे
1985 जनता दल
1988 युवा संघर्ष समिति
1992 समाजवादी जनता पार्टी
1998 झामुमाे में शामिल
2000 सपा से लड़े
2005 सपा से लड़े चुनाव
2005 झाविमाे के महासचिव बने
2007 सपा में शामिल
2009 कांग्रेस टिकट पर लड़े
2011 कांग्रेस टिकट पर लड़े
2014 कांग्रेस से िवस चुनाव लड़ा
2019 चुनाव लड़ने की तैयारी में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola