सिल्ली : हिंडाल्को ने 106 मजदूरों को निकाला

Updated at : 06 Nov 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : हिंडाल्को ने 106 मजदूरों को निकाला

सिल्ली : हिंडाल्को प्रबंधन ने मंगलवार को 106 मजदूरों को काम करने से रोक दिया. इससे मजदूर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. मजदूरों ने बताया कि दो महीने पहले कंपनी ने 217 ठेका मजदूरों में से केवल 100 को नियमित रूप से रखा था, लेकिन आज सभी को काम पर यह कह कर जाने से […]

विज्ञापन
सिल्ली : हिंडाल्को प्रबंधन ने मंगलवार को 106 मजदूरों को काम करने से रोक दिया. इससे मजदूर आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. मजदूरों ने बताया कि दो महीने पहले कंपनी ने 217 ठेका मजदूरों में से केवल 100 को नियमित रूप से रखा था, लेकिन आज सभी को काम पर यह कह कर जाने से मना कर दिया गया कि उनके लिए कारखाने में काम नहीं है.
इससे मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. मामले की गंभीरता देखते हुए प्रबंधन ने माैके पर पुलिस बल तैनात करा दिया है. सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद समेत पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद थे. मजदूरों ने बताया कि प्लांट में काम नहीं है, तो कंपनी लिखित दे कि कारखाना चालू होने के बाद उन्हें काम पर रखा जायेगा. मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन ने उनकी एक नहीं सुनी. दिन के आठ बजे से दो बजे तक मजदूर कारखाने के आसपास थे. बाद में वे निराश होकर चले गये.
क्या कहता है प्रबंधन
मुरी प्लांट का अॉपरेशन नौ अप्रैल से बंद है. कंपनी सरकार के सहयोग से प्लांट खोलने की दिशा में काम कर रही है. ऐसी उम्मीद है कि प्लांट जल्द ही शुरू हो जायेगा. इस स्थिति में ठेका मजदूरों की सेवा फिलहाल निरस्त की गयी है. जैसे ही सरकार से प्लांट संचालन का आदेश मिलेगा, ठेका मजदूरों के बारे में उचित निर्णय लिया जायेगा.
एनएन राय, यूनिट हेड हिंडाल्को मुरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola