कई नेताओं ने थामा जेवीएम का हाथ, बोले बाबूलाल- झारखंड को कंघी ही संवार सकता है

Updated at : 04 Nov 2019 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
कई नेताओं ने थामा जेवीएम का हाथ, बोले बाबूलाल- झारखंड को कंघी ही संवार सकता है

रांची : सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय डिबडीह, रांची में आयोजित मेगा मिलन-समारोह में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने झाविमो का दामन थामा. झाविमो का दामन थामने वालों में प्रमुख रूप से रांची जिला से कमलेश राम, […]

विज्ञापन

रांची : सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय डिबडीह, रांची में आयोजित मेगा मिलन-समारोह में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने झाविमो का दामन थामा. झाविमो का दामन थामने वालों में प्रमुख रूप से रांची जिला से कमलेश राम, चतरा के राजद नेता अशोक गहलोत, हजारीबाग के समाजसेवी किशोरी राणा, धनबाद से आजसू नेता सुभाष राय एवं तृणमूल कांग्रेस नेता बम्पी चक्रवर्ती का नाम शामिल है. सभी का स्वागत कर पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल ने उन्हें पार्टी के सांगठनिक कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया.

मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन के मूड में आ चुकी है. जिस प्रकार झाविमो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है और लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इससे साफ है कि इस बार प्रदेश में झाविमो की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती. जनता समझ चुकी है कि केवल कंघी ही झारखंड प्रदेश को संवार सकती है.

इस दौरान संतोष कुमार, शोभा यादव, भूपेन्द्र सिंह, दयानंद राम, जितेन्द्र कुमार रिंकू, शरीफ अंसारी, प्रभुदयाल बड़ाईक, तौहीद आलम, संपति देवी, बलकू उरांव, अनीता गाड़ी, जे के सिंह, अमर लोहार, सज्जाद अंसारी, चांद मंसूरी, योगेन्द्र उरांव, बादल मुंडा, रामसूरत यादव, प्रदीप ठाकुर, तैमुर अंसारी, विष्णु मुंडा, विनोद सांगा, शाहिद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

इन लोगों ने भी थामा पार्टी का दामन

कमलेश राम के साथ कृष्णा लोहरा, शकील अंसारी, महेश साहू, जमील अख्तर, अशोक गहलोत के साथ विशाल गुप्ता, दीपक शर्मा, खुशबू परवेज, दरगाही खां, कृष्णा ठाकुर, मो अली, रियाजुद्दीन, पोखन दांगी, शैलेश सिंह सहित सैकड़ों लोग, किशोरी राणा के साथ उमेश कुमार सिंह, संतोष राणा, दीपक राणा, महेन्द्र ठाकुर, निर्मला राणा, निर्मल साहू और सुभाष राय एवं बम्पी चक्रवर्ती के साथ भी सैकड़ों लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola