रांची : पीएनजी के कारण सिलिंडर की समस्या से मिली मुक्ति

Updated at : 02 Nov 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीएनजी के कारण सिलिंडर की समस्या से मिली मुक्ति

घरों में पीएनजी शुरू होने से लोग हैं खुश रांची : शहर में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) शुरू होने से लोग काफी खुश हैं. पहले यह सुविधा बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब रांची के रसोई घरों में गैस पाइप लाइन के जरिये पहुंच गयी हैं. मेकन कॉलोनी के कई घरों में लोग इसका […]

विज्ञापन
घरों में पीएनजी शुरू होने से लोग हैं खुश
रांची : शहर में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) शुरू होने से लोग काफी खुश हैं. पहले यह सुविधा बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब रांची के रसोई घरों में गैस पाइप लाइन के जरिये पहुंच गयी हैं. मेकन कॉलोनी के कई घरों में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. जबकि कई लोग सिलिंडर खत्म की समस्या के बाद धीरे-धीरे सिलिंडर छोड़ कर पीएनजी की सेवा शुरू कर रहे हैं. इसे देखते हुए पीएनजी के उपयोग के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. ग्राहक 0651-2411055 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
एक माह पहले ही पीएनजी कनेक्शन घर में लगा है़ इससे काफी सहूलियत हुई है. खास बात यह है कि 24 घंटे पाइप लाइन के जरिये गैस पहुंच रही है. सिलिंडर नहीं होने की परेशानी भी खत्म हो गयी है. जितना इस्तेमाल करें, उसका पैसा दें.
राजकुमार, मेकन कॉलोनी निवासी
कॉलोनी में लगभग डेढ़ माह पहले पीएनजी की सेवा शुरू हुई है. अब सिलिंडर रखने की भी जरूरत नहीं है. यह काफी सुरक्षित भी है. पीएनजी से दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाती है.
अशोक, मेकन कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola