ePaper

रांची : आवास बोर्ड की परिसंपत्ति के लिए निकाली गयी लॉटरी

Updated at : 31 Oct 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आवास बोर्ड की परिसंपत्ति के लिए निकाली गयी लॉटरी

रांची : झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने बुधवार को रांची और हजारीबाग में मौजूद परिसंपत्तियों की लॉटरी निकाली. लॉटरी में रांची के एक एचआइजी फ्लैट के लिए चार व एक एमआइजी फ्लैट के लिए 12 आवेदकों ने ड्रॉ में हिस्सा लिया. वहीं हजारीबाग में एक संपदा के लिए 12 लोगों ने भाग लिया. हरमू स्थित […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने बुधवार को रांची और हजारीबाग में मौजूद परिसंपत्तियों की लॉटरी निकाली. लॉटरी में रांची के एक एचआइजी फ्लैट के लिए चार व एक एमआइजी फ्लैट के लिए 12 आवेदकों ने ड्रॉ में हिस्सा लिया. वहीं हजारीबाग में एक संपदा के लिए 12 लोगों ने भाग लिया. हरमू स्थित आवास बोर्ड के अध्यक्ष के चेंबर में बोर्ड अधिकारियों व आवेदकों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गयी.
लॉटरी में असफल रहे कुछ आवेदकों ने प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं करने का आरोप अधिकारियों पर लगाया. हजारीबाग के मुनारिक साव और सुषमा कुमारी ने 47 लाख 74 हजार वाले एचआइजी के लिए आवेदन भरा था.
आवेदकों का कहना है कि बोर्ड प्रस्तुत किये गये कागजातों का सत्यापन कराये बिना ही संपत्तियों को आवंटित कर दिया, जो गलत मंशा को दर्शाता है. आवास बोर्ड रांची, हजारीबाग और डालटनगंज में 232 फ्लैटों की नीलामी के लिए आवेदन मंगाये गये थे. डालटनगंज की 47 परिसंपत्तियों के लिए एक भी खरीदार नहीं मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola