साइक्लोन कमजोर, दीपावली में हो सकती है हल्की बारिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 8:41 AM

विज्ञापन

रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने के कारण पिछले तीन दिनों से बारिश से परेशान झारखंड के लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली. दोपहर बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र थोड़ा कमजोर पड़ा है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दीपावली के […]

विज्ञापन
रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने के कारण पिछले तीन दिनों से बारिश से परेशान झारखंड के लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली. दोपहर बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र थोड़ा कमजोर पड़ा है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दीपावली के दिन (27 अक्तूबर) भी हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ जगहों पर दो से लेकर 10 मिमी तक बारिश हो सकती है. वैसे मौसम विभाग ने शुष्क रहने का अनुमान जताया है. ज्ञात हो कि राज्य के कई जिलों में बुधवार शाम से ही बारिश हो रही थी.
रामगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश : पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ जिले में हुई. यहां करीब 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं चाईबासा में करीब 80 मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में करीब 60 मिमी बारिश हुई.
कम हुआ अधिकतम-न्यूनतम तापमान : तीन दिनों की लगातार बारिश और आकाश में बादल छाये रहने के कारण राजधानी सहित कई जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो गया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने के कारण ठंड का एहसास भी होने लगा है. राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस कम हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
जिलों का तापमान
जिला अधि न्यून बारिश
रांची 20.6 17.7 58.4
जमशेदपुर 23.8 20.4 75.2
डालटेनगंज 26.3 21.0 01.3
बोकारो 23.5 17.1 89.0
चाईबासा 23.4 19.6 80.8
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस व बारिश मिमी में (पिछले 24 घंटे का आंकड़ा)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola