दीपावली को ले बिजली कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 8:13 AM
विज्ञापन
सात कार्यपालक अभियंता 24 घंटे विद्युत आपूर्ति पर रखेंगे नजर रांची : दीपावली व छठ के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति को लेकर विद्युत कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. दीपावली के दिन बिजली कटने पर अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकते हैं, उस पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. सात कार्यपालक अभियंता 24 […]
विज्ञापन
सात कार्यपालक अभियंता 24 घंटे विद्युत आपूर्ति पर रखेंगे नजर
रांची : दीपावली व छठ के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति को लेकर विद्युत कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. दीपावली के दिन बिजली कटने पर अधिकारी से इसकी शिकायत कर सकते हैं, उस पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी.
सात कार्यपालक अभियंता 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर नजर रखेंगे. विद्युत सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने का आदेश जारी किया गया है. इसके बाद भी यदि बिजली की आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं. अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. हमारी कोशिश है कि दीपावली वाले हफ्ते कोई फॉल्ट नहीं आये. बिजली व्यवस्था पर नजर रखने के लिए बिजलीकर्मी पूरी तरह से तैयार हैं. रविवार के अवकाश के बावजूद तकनीकी कर्मचारी काम करेंगे. अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.
यहां करें शिकायत
रांची सेंट्रल डिवीजन (राजधानी का मध्य क्षेत्र) : 9431135613
कोकर डिवीजन (नामकुम, चुटिया, रिम्स से मोरहाबादी) : 9431135615
डोरंडा डिवीजन (डाेरंडा, हिनू, एचइसी से तुपुदाना) : 9431135608
न्यू कैपिटल डिवीजन (अपर बाजार, किशोरगंज से कांके तक) : 9431135620
रांची इस्ट डिवीजन (बूटी मोड़ से लेकर ओरमांझी तक) : 9431135614
रांची वेस्ट डिवीजन (रातू रोड से आगे मांडर तक) : 9431135664
खूंटी (जिला क्षेत्र) : 9431135616
बारिश ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल
रांची : राजधानी रांची में बुधवार शाम से हो रही लगातार बारिश से शहरी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति चरमरा गयी है. शुक्रवार को भी सुबह से लेकर रात तक लोगों को बिजली की आंख मिचौली का सामना करना पड़ा. देर शाम तक हरमू इलाके में स्विच होल्ड नहीं करने के चलते 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बदला जा रहा था. मोरहाबादी के पुष्प विहार इलाके में लोगों ने जब मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की, तब जाकर वहां खराब पड़े 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को बदला गया. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एक बार फिर से सभी ट्रांसफॉर्मरों को चेक कराया जा रहा है. बारिश के दौरान पेड़ों की टहनियों के तारों के संपर्क में आने के चलते बिजली ज्यादा प्रभावित रही. वहीं शुक्रवार को कडरू हज हाउस के पास एक खास इलाके में सुबह से ही बिजली गायब रही. यही हाल मोरहाबादी, हरिहर सिंह रोड, हरमू, किशोरगंज, कचहरी, कुम्हार टोली, चूना भट्ठा, रातू रोड सहित कई अन्य इलाके में रहा.
रांची के आठ विद्युत कनीय अभियंताओं का हुआ तबादला
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में आठ कनीय विद्युत अभियंताओं का तबादला किया गया है. रांची एमआरटी की अंजू केरकेट्टा को पिठोरिया, मोरहाबादी के संतोष कुमार सिंह को इटकी, पहाड़ी फीडर के पंकज कुमार को गांधीनगर, सोनाहातू के अनिल कुमार को हिनू, हिनू के रामनंदन राम को मोरहाबादी, कचहरी के विजय प्रसाद को अपर बाजार, गांधी नगर के रोहित कुमार को कडरू, कडरू के रश्मि रोजलिन जोजवार को पहाड़ी फीडर में स्थानांतरित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










