रांची : पशुपालन विभागः एक अधिकारी के जिम्मे सात-सात प्रभार
Updated at : 25 Oct 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पशुपालन विभाग में कई अधिकारी एक से अधिक प्रभार में हैं. सरायकेला के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दयानंद प्रसाद को मूल पद के अतिरिक्त सात-सात प्रभार दिया गया है. हजारीबाग के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ओपी पांडेय को पांच-पांच प्रभार दिया गया है. इन अधिकारियों को प्रभार दिये जाने की अधिसचना विभाग ने […]
विज्ञापन
रांची : पशुपालन विभाग में कई अधिकारी एक से अधिक प्रभार में हैं. सरायकेला के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दयानंद प्रसाद को मूल पद के अतिरिक्त सात-सात प्रभार दिया गया है. हजारीबाग के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ओपी पांडेय को पांच-पांच प्रभार दिया गया है. इन अधिकारियों को प्रभार दिये जाने की अधिसचना विभाग ने 25 सितंबर को जारी की थी.
वहीं 11 सितंबर को जारी अधिसूचना में ओपी पांडेय को दक्षिण छोटानागपुर के क्षेत्रीय निदेशक का प्रभार दिया गया था. 25 सितंबर को निकाली गयी अधिसूचना में डॉ पांडेय से प्रभार लेकर डॉ दयानंद प्रसाद को दिया गया है.
चौपारण (हजारीबाग) में पदस्थापित डॉ राजेश रंजन को पेट क्लिनिक रांची में पदस्थापित किया गया है. सिंह पोखरिया (चाईबासा) में पदस्थापित डॉ शिवानंद काशी की जीव जंतु कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गयी है. पशुपालन विभाग के वर्तमान पदस्थापन के कई वरीय पदाधिकारियों में नाराजगी है. वरीयता को नजर अंदाज कर प्रभार दिये जाने का विरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




