विधानसभा चुनाव 2019 : डबल इंजन की सरकार में भूख से मर रहे लोग : बाबूलाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 7:21 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : डबल इंजन की सरकार में पिछले पांच वर्षों में भूख से ही दो दर्जन से अधिक लोग मर चुके हैं. इसके बावजूद भी सरकार विकास के दावे करती है. रोजगार के लिए एमओयू की बात कहती है, लेकिन हकीकत कुछ और है. यह बातें जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को जनादेश यात्रा […]

विज्ञापन
साहिबगंज : डबल इंजन की सरकार में पिछले पांच वर्षों में भूख से ही दो दर्जन से अधिक लोग मर चुके हैं. इसके बावजूद भी सरकार विकास के दावे करती है. रोजगार के लिए एमओयू की बात कहती है, लेकिन हकीकत कुछ और है.
यह बातें जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को जनादेश यात्रा तहत शहर के गांधी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में 11 लाख से अधिक राशन कार्ड बंद कर दिये गये. ढ़ाई लाख वृद्धा-विधवा पेंशन को रद्द कर दिया गया.
श्री मरांडी ने कहा कि सरकार बेरोजगारी को मिटाने की बात कहती है, लेकिन हकीकत है कि वह लोगों से रोजगार छीन रही है़ उन्होंने कहा कि झाविमो की सरकार बनी, तो 12वीं पास बच्चों को लैपटॉप मुफ्त दिया जायेगा.
पारा शिक्षकों को स्थायी कर वेतनमान दिया जायेगा. प्राइवेट स्कूलों में ऑफिसर व नेताओं के पढ़नेवाले बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों में सुविधा मिलेगी. ऐसे स्कूल बनाकर पढ़ाई की सुदृढ़ व्यवस्था की जायेगी. श्री मरांडी ने कहा कि साहिबगंज में बड़े उद्योगपतियों के लिए बंदरगाह का निर्माण किया गया है. इसका फायदा गरीबों को नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola