ePaper

रांची : मॉनसून धमाका पुरस्कार पाकर पाठक हुए गदगद

Updated at : 22 Oct 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मॉनसून धमाका पुरस्कार पाकर पाठक हुए गदगद

रांची : प्रभात खबर माॅनसून धमाका का उपहार वितरण कार्यक्रम सोमवार को बिजली ऑफिस, चूना भट्ठा, कोकर व पीएनटी कॉलोनी लालपुर में आयोजित किया गया. पुरस्कार पाकर सैकड़ों पाठकों के चेहरे खिल गये. पाठकों को उपहार स्वरूप साइकिल, डिनर सेट, थर्मल फ्लास्क, प्लास्टिक केंटेनर, डफल बैग, कॉफी मग, स्नैक सेट, टब, मचिया, घड़ी व डस्टबीन […]

विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर माॅनसून धमाका का उपहार वितरण कार्यक्रम सोमवार को बिजली ऑफिस, चूना भट्ठा, कोकर व पीएनटी कॉलोनी लालपुर में आयोजित किया गया.
पुरस्कार पाकर सैकड़ों पाठकों के चेहरे खिल गये. पाठकों को उपहार स्वरूप साइकिल, डिनर सेट, थर्मल फ्लास्क, प्लास्टिक केंटेनर, डफल बैग, कॉफी मग, स्नैक सेट, टब, मचिया, घड़ी व डस्टबीन मिला. सोमवार को सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए सुबह 10.00 बजे से ही वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया. पूरे दिन पाठकों की भीड़ लगी रही. पुरस्कार पानेवाले पाठकों में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे. जो पिछले तीन माह से मानसून धमाका के कूपन को जमा कर कूपन फाॅर्म में चिपकाने के बाद पुरस्कार लेने के लिए पहुंचे थे. इस अवसर पर प्रसार विभाग के संतोष वर्मा, राज वर्मा, कृष्णकांत झा, सुनील यादव, विनोद राणा, सुदिप्तो डे व धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे.
किसे क्या मिला
एंजल खेस ने स्क्रैच करने के बाद जैसे ही देखा कि उपहार में साइकिल मिली है तो उत्साहित होकर उन्होंने कहा कि पहली बार अखबार पढ़ने से इनाम मिला है.
इसके अलावा सुहानी रॉय को होम थियेटर, ओम प्रकाश सिंह को कलाई घड़ी, गौतम घोष व नवीन कुमार को डबल बैग, शिवानी कुमारी डिनर सेट, रंजय कुमार पासवान व विनोद कुजूर को थर्मो फ्लेक्स, छविलाल पाल, तारकेश्वर भगत, सोमनाथ हेम्ब्रोम व प्रदीप कुमार को प्लास्टिक कंटेनर, प्रमीला सिंह, मंदाकिनी झा, आशीष ललन, केके सिन्हा, निखिल राज मिंज व विजय चौधरी को स्नैक सेट, मिथिलेश कुमार, विष्णु, अनूप कुमार व राजेश कुमार व एस मित्रा को कॉफी मग मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola