रैली के बाद विशेष अनुमति लेकर लालू से मिले तेजस्वी कहा- रिम्स के डॉक्टर नहीं कर पा रहे पिताजी का इलाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद से रैली समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. तेजस्वी शाम 4:00 बजे लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे. उनसे मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि उनका परिवार पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. रिम्स के डाॅक्टर उनकी बीमारी का सही […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद से रैली समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. तेजस्वी शाम 4:00 बजे लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे. उनसे मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि उनका परिवार पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. रिम्स के डाॅक्टर उनकी बीमारी का सही ढंग से इलाज नहीं कर पा रहे हैं.
उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े संस्थान में ले जाने की जरूरत है. गौरतलब है कि जेल प्रशासन से विशेष अनुमति पर रविवार को लालू यादव से तेजस्वी ने मुलाकात की. शनिवार को मुलाकात का दिन होता है, लेकिन विमान देरी से पहुंचने पर उन्हें लालू प्रसाद से मिलने नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










