एदलहातू के संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल की प्रिंसिपल को मिला झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड

Published at :16 Oct 2019 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
एदलहातू के संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल की प्रिंसिपल को मिला झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित एदलहातू के संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा को विश्व सेवा परिषद की ओर से वर्ष 2019 का झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया है. संस्था की के अध्यक्ष डॉ बीबी राज ने इस बाबत पत्र जारी कर सूचना दी है. संस्था […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित एदलहातू के संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा को विश्व सेवा परिषद की ओर से वर्ष 2019 का झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया है. संस्था की के अध्यक्ष डॉ बीबी राज ने इस बाबत पत्र जारी कर सूचना दी है.

संस्था की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल की प्रिंसिपल डॉ केरकेट्टा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है. जारी पत्र में संस्था के अध्यक्ष डॉ राज ने सूचित किया है कि आगामी 20 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित शहीद स्मृति सभागार (केंद्रीय पुस्तकालय) में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा.

इस समारोह में झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मूर्मू, मुख्यमंत्री श्री रघुवरदास, विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे. समारोह का आयोजन दोपहर दो बजे के बाद किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola