रांची : पुराने अपराधियों के घर पर हुई छापेमारी
Updated at : 16 Oct 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लालपुर में जेवर व्यवसायियों को गोली मारे जाने की हुई घटना के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है़ उसी कड़ी में पुलिस ने पुराने अपराधियों के घर पर छापेमारी की और उनके संबंध में जानकारी ली शूटर के साथ-साथ लूट व डकैती में शामिल अपराधियों पर नजर रख रही है़ सोमवार की […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर में जेवर व्यवसायियों को गोली मारे जाने की हुई घटना के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है़ उसी कड़ी में पुलिस ने पुराने अपराधियों के घर पर छापेमारी की और उनके संबंध में जानकारी ली
शूटर के साथ-साथ लूट व डकैती में शामिल अपराधियों पर नजर रख रही है़ सोमवार की देर रात राजधानी के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के शूटर के साथ लूट व डकैती में शामिल अपराधियों के घर पर दस्तक दी़
हालांकि अधिकतर पुराने अपराधी घर पर ही मिले़ खासकर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रहनेवाले लूट व डकैती में शामिल अपराधी आकाश सिंह यादव व प्रकाश सिंह के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की
वे दोनों भी अपने घर पर मिले़ गौरतलब है कि वर्ष 2016 में आकाश कुमार सिंह लूट व डकैती मामले में जेल गया था़ अभी जमानत पर बाहर है. जबकि प्रकाश यादव शूटर है, वह आर्म्स एक्ट व रंगदारी मामले में जेल गया था़ वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर है़ इसी प्रकार थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के घर पर भी छापेमारी की़
हिम्मत के आगे पस्त हो रहा बदमाशों का मंसूबा
रांची : जुलाई 2018 से अब तक राजधानी के तीन ज्वेलर्स के यहां लूटपाट के इरादे से अपराधी अपनी धमक दिखा चुके हैं. इनमें बरियातू थाना क्षेत्र में दो घटनाएं और लालपुर थाना क्षेत्र के गहना घर में हुई घटना शामिल है, लेकिन तीनों ही घटना में ज्वेलर्स व्यवसायियों व उनके कर्मचारियों की हिम्मत के आगे अपराधियों का मंसूबा पूरा नहीं हुआ.
व्यवसायियों को सुरक्षा दे सरकार : कांग्रेस
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. रांची में दिनदहाड़े व्यवसायी बंधुओं को गोली मार दी जाती है और पुलिस हेलमेट व प्रदूषण जांच करती रह जाती है. सरकार को जुमलेबाजी छोड़ कर आम नागरिकों व व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोग भयमुक्त रह सकें
रांची पुलिस ने गया व डोभी में की छापेमारी
गया.जेवर व्यवसायी बंधुओं को गोली मारनेवाले अपराधियों की तलाश में गया व रांची पुलिस गया व डोभी में छापेमारी कर रही है. गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि रांची पुलिस ने गया पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के गया में होने की आशंका जतायी थी. अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




