विपक्ष के बीच गठबंधन नहीं, ठगबंधन है : भाजपा
Updated at : 15 Oct 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ बिना इंजन का विपक्षी गठबंधन. यह गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है. श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार ने सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ बिना इंजन का विपक्षी गठबंधन. यह गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है.
श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार ने सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर झारखंडवासियों को स्वावलंबी बनाया है. एक ओर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को 11 हजार से 31 हजार तक मानदेय दिया़
वहीं, दूसरी ओर झारखंड इकलौता ऐसा राज्य बना जहां सरकार किसानों की फसल बीमा का प्रीमियम भी भरती है़ इसी वजह से राजनीतिक संस्कृति बदली है़ परिवारवाद, तुष्टीकरण और क्षेत्रीयता की राजनीति समाप्त हो गयी है़ मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




