नावाडीह : मजबूरी नहीं, मजबूती से चुनाव लड़ेगी आजसू : सुदेश महतो
Updated at : 13 Oct 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

नावाडीह : नावाडीह प्रखंड में शनिवार को आजसू पार्टी का डुमरी विधानसभा स्तरीय बूथ प्रभारियों का सम्मेलन हुआ. मौके पर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी मजबूरी नहीं, बल्कि मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी. प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव व घर-घर जायें और पार्टी के संदेश को […]
विज्ञापन
नावाडीह : नावाडीह प्रखंड में शनिवार को आजसू पार्टी का डुमरी विधानसभा स्तरीय बूथ प्रभारियों का सम्मेलन हुआ. मौके पर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी मजबूरी नहीं, बल्कि मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव व घर-घर जायें और पार्टी के संदेश को पहुंचाएं. प्रत्येक बूथ में प्रत्येक मुहल्ले से प्रतिनिधित्व करनेवाले 25 युवकों का चयन करें. प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से बात होगी और पार्टी अपने विवेक से आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




