रांची : सचिवालय सेवा के अफसर आंदोलन करेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Oct 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों ने प्रशाखा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति देने की मांग की है. इसको लेकर नेपाल हाउस में सचिवालय सेवा के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बताया गया कि प्रोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे योग्य सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के होते हुए भी वर्तमान में प्रशाखा पदाधिकारी […]
विज्ञापन
रांची : सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों ने प्रशाखा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति देने की मांग की है. इसको लेकर नेपाल हाउस में सचिवालय सेवा के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बताया गया कि प्रोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे योग्य सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के होते हुए भी वर्तमान में प्रशाखा पदाधिकारी के 90 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं. विभागों में प्रशाखा के अत्यधिक कार्य बोझ को देखते हुए सचिवालय सेवा के सबसे महत्वपूर्ण पद को रिक्त रखना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है.
बैठक में इस मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. तय किया गया कि 14 अक्तूबर को फिर बैठक होगी. बैठक में पिकेश कुमार सिंह, अमित कुमार, रूही पूनम, राजीव रंजन तिवारी, नीलम श्वेता इंदवार, अनुज कुमार रजक, आनंद कुमार, मनीषा कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




