गैस कनेक्शन होने के बाद भी दिया आवेदन

राजेश कुमार, रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड सहित पूरे देश में आठ करोड़ गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं. झारखंड में अब तक 32.92 लाख लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है. इस नि:शुल्क योजना का लाभ लेने के लिए लोग भी तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. आवेदक के घर में […]
राजेश कुमार, रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड सहित पूरे देश में आठ करोड़ गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं. झारखंड में अब तक 32.92 लाख लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है. इस नि:शुल्क योजना का लाभ लेने के लिए लोग भी तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. आवेदक के घर में किसी के नाम से पहले से कनेक्शन नहीं होना चाहिए, हालांकि, ऐसा नहीं हो रहा है. लोग इस जुगत में लगे हैं कि किसी तरह से कनेक्शन मिल जाये.
रांची समेत पूरे झारखंड में ही अलग-अलग कारणों से योजना के शुरू होने से अब तक नौ लाख से अधिक आवेदनों को रद्द किया जा चुका है. अक्तूबर 2016 से झारखंड में याेजना की शुरुआत हुई थी. आवेदन रद्द करने के विभिन्न कारण हैं. जिन आवेदनों को रद्द किया गया है, उसमें कई लोगों के पास पहले से गैस कनेक्शन हैं. यही नहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक से अधिक जगहों से आवेदन कर दिया है. जब केवाइसी डी-डुप्लीकेशन की गयी, जांच में पकड़ में आया कि आवेदकों ने अलग-अलग जगहों पर आवेदन कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




