चान्हो :लगातार बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त
Updated at : 30 Sep 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

चान्हो : क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चोरेया गांव के अफसाना खातून, परवेज अंसारी व पूनम देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. बारिश से मकान के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां रखे सामान का भी नुकसान हुआ है. वहीं बुढ़मू के मक्का गांव निवासी केदार साहू का कच्चा मकान ढह […]
विज्ञापन
चान्हो : क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से चोरेया गांव के अफसाना खातून, परवेज अंसारी व पूनम देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. बारिश से मकान के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां रखे सामान का भी नुकसान हुआ है.
वहीं बुढ़मू के मक्का गांव निवासी केदार साहू का कच्चा मकान ढह गया. मुखिया, उपमुखिया व ग्रामीणों ने दोनों पैर से दिव्यांग केदार साहू को शीघ्र आवास का लाभ देने की मांग की है.
इधर इटकी क्षेत्र में लगातार बारिश से कच्चे घरों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है. इटकी बनिया टोली की जानकी देवी (पति स्व रोहित साहू), दया देवी (पति विशुन साहू) व राजकुमारी देवी (पति लगनू साहू) का घर रविवार को क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




