रांची : एम्स में होगी कुमारी तन्वी की सर्जरी

Updated at : 28 Sep 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एम्स में होगी कुमारी तन्वी की सर्जरी

रांची : चतरा की रहने वाली नौ वर्षीय कुमारी तन्वी गिरि की ओपन हार्ट सर्जरी एम्स, नयी दिल्ली में होगी. झारखंड भवन, नयी दिल्ली में पदस्थापित स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा और मुख्यमंत्री के निजी सचिव केपी बालियान ने कुमारी तन्वी की सर्जरी के लिए एम्स के चिकित्सक डॉ एके बिसोई से विशेष आग्रह किया. डॉ […]

विज्ञापन
रांची : चतरा की रहने वाली नौ वर्षीय कुमारी तन्वी गिरि की ओपन हार्ट सर्जरी एम्स, नयी दिल्ली में होगी. झारखंड भवन, नयी दिल्ली में पदस्थापित स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा और मुख्यमंत्री के निजी सचिव केपी बालियान ने कुमारी तन्वी की सर्जरी के लिए एम्स के चिकित्सक डॉ एके बिसोई से विशेष आग्रह किया. डॉ बिसोई के पास अगले दो वर्षों के लिए समय नहीं था.
समय की कमी के बावजूद डॉ बिसोई ने कुमारी तन्वी की सर्जरी करने के लिए समय दे दिया है. ज्ञात हो कि जनसंवाद सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कुमारी तन्वी की ओपन हार्ट सर्जरी समेत गुणवत्तापूर्ण इलाज करने का निर्देश दिया था. जनसंवाद केंद्र में आयी इस शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक लिया था. कुमारी तन्वी के परिवार से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल इस बच्ची के इलाज के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए कुमारी तन्वी के इलाज के लिए सीएम के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल की पहल पर एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग की डॉ अनीता सक्सेना के पास बच्ची को एडमिट कराया गया था.
पलामू में कार्यरत पुलिस चालक लापता
रांची. पलामू में कार्यरत पुलिस चालक नरेंद्र कुमार सिंह 26 सितंबर से लापता है़ इस संबंध में नरेंद्र के साले ने गोंदा थाना में सनहा दर्ज कराया है़ भोजपुर के निवासी नरेंद्र सिंह 26 सितंबर को चांदनी चौक स्थित सनराइज अपार्टमेंट के सामने नीलकंठ अपार्टमेंट आये थे़ रात नौ बजे खाना खाकर टहलने निकले, उसके बाद वापस नहीं लौटे है़ं जानकारी मिलने पर 9431393248 पर संपर्क किया जा सकता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola