रांची : वेंडर मार्केट में दुकानों को जोन वाइज करने को लेकर प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : वेंडर मार्केट की दुकानों को जोन वाइज करने की मांग को लेकर गुरुवार को वेंडर मार्केट के पहले तल्ले के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी और प्रदर्शन किया. दुकानदारों ने कहा कि पहले तल्ले पर उनकी दुकानदारी चौपट हो गयी है. सभी प्रकार की दुकानें नीचे में होने के कारण ग्राहक वहीं […]
विज्ञापन
रांची : वेंडर मार्केट की दुकानों को जोन वाइज करने की मांग को लेकर गुरुवार को वेंडर मार्केट के पहले तल्ले के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी और प्रदर्शन किया. दुकानदारों ने कहा कि पहले तल्ले पर उनकी दुकानदारी चौपट हो गयी है.
सभी प्रकार की दुकानें नीचे में होने के कारण ग्राहक वहीं से खरीदारी करके निकल जाते हैं. ऐसे में मार्केट को व्यवस्थित करते हुए जोन वाइज दुकान लगायी जाये. दुकानदारों ने कहा कि यदि दुर्गा पूजा से पहले जोन वाइज दुकानों की व्यवस्था नहीं की गयी, तो पूर्व की तरह सड़क पर दुकानें लगायेंगे. वहीं ग्राउंड फ्लोर के दुकानदारों ने कहा कि वर्तमान सिस्टम ठीक है. इसे ही चलने दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन