रांची : सीबीआइ के संयुक्त निदेशक के खिलाफ शिकायत
Updated at : 27 Sep 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पिछले साल सीबीआइ के दो वरीय अफसरों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच अंतर्कलह की बात सामने आयी थी. इस बार सीबीआइ के इंटरपोल ब्रांच, नयी दिल्ली में कार्यरत डीएसपी एनपी मिश्रा ने सीबीआइ के संयुक्त निदेशक एके भटनागर के खिलाफ पीएमओ से शिकायत की है. भटनागर झारखंड कैडर के 1989 बैच […]
विज्ञापन
रांची : पिछले साल सीबीआइ के दो वरीय अफसरों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच अंतर्कलह की बात सामने आयी थी. इस बार सीबीआइ के इंटरपोल ब्रांच, नयी दिल्ली में कार्यरत डीएसपी एनपी मिश्रा ने सीबीआइ के संयुक्त निदेशक एके भटनागर के खिलाफ पीएमओ से शिकायत की है. भटनागर झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. शिकायत में डीएसपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड में हुए एक फेक एनकाउंटर में करीब एक दर्जन लोगों की हत्या हो गयी थी.
ऐसे में पूरी संभावना है कि भटनागर के सेवा में रहने के दौरान जांच प्रभावित कर सकते हैं. सीबीआइ की साख पर भी आंच आ सकती है. इसलिए उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. इस मामले में शिकायतकर्ता और अधिकारी का पक्ष लेने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




