सिल्ली : भाजपा सरकार से झारखंड का भला नहीं : वृंदा करात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 6:12 AM

विज्ञापन

सिल्ली : मुरी में माकपा लोकल कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से हाथ मिलाकर अमेरिकी कंपनियों के हित में सारे टैक्स हटा लिये. इससे देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. देश में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं. पूंजीवाद व […]

विज्ञापन

सिल्ली : मुरी में माकपा लोकल कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से हाथ मिलाकर अमेरिकी कंपनियों के हित में सारे टैक्स हटा लिये. इससे देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. देश में रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं.

पूंजीवाद व ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता. यहां सारे उद्योग बंद हो रहे हैं. बेरोजगारी बढ़ रही है. किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए. डोमेसाइल नीति लागू नहीं हुई. विभागों में अनेकों पद खाली पड़े हैं. सरकार इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए राज्य में एनआरसी लागू करने की बात कर रही है. राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी ने कहा कि चुनाव में सिल्ली सीट पर माकपा अपना प्रत्याशी उतारेगी. राज्य में वाम दल 12 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

सम्मेलन की अध्यक्षता बद्री नारायण साहू ने की. मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा, सुफल महतो, विश्वधर सिंह मुंडा, रंगोवती देवी, रामधन मछुआ, सुरेश मुंडा, लोकल कमेटी सचिव अमर महली, संतोष कुम्हार, दीपक सोनार, जितेंद्र महतो, भीम कुम्हार, सुखनाथ लोहरा व शशि शंकर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola