ePaper

रांची : कल से संताल परगना में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

Updated at : 17 Sep 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कल से संताल परगना में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के पांचों प्रमंडलों में भाजपा की ओर से आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किया जा रहा है. पहले चरण में मुख्यमंत्री संताल परगना से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. सात दिनों तक चलनेवाली जन आशीर्वाद यात्रा […]

विज्ञापन
रांची : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के पांचों प्रमंडलों में भाजपा की ओर से आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लेंगे.
इसको लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किया जा रहा है. पहले चरण में मुख्यमंत्री संताल परगना से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. सात दिनों तक चलनेवाली जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास जामताड़ा के बेना काली मंदिर मैदान से करेंगे. इस दौरान वे 581 किमी की यात्रा पूरी करेंगे. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक संताल के विभिन्न जिलों में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
19 सितंबर को पहले दिन मुख्यमंत्री 115 किमी की यात्रा करेंगे. इस दौरान वे मिहिजाम, बांदो, नाला यज्ञ मैदान, कुंडहित, मसलिया दलाही, मसलिया प्रोपर, दुमका गांधी मैदान में कार्यक्रम करेंगे. इस दिन मुख्यमंत्री दुमका में रात्रि विश्राम करेंगे. 20 सितंबर को मुख्यमंत्री की यात्रा शिकारीपाड़ा मैदान से शुरू होगी, जो पाकुड़ के सिदो-कान्हू पार्क के सामने समाप्त होगी.
इस दिन मुख्यमंत्री पाकुड़ में ही विश्राम करेंगे. 21 सितंबर को मुख्यमंत्री की आमड़ापाडा, 22 सितंबर को सारेबगंज रेलवे मैदान, 23 सितंबर को पोड़ैयाहाट ब्लॉक मैदान व 24 सितंबर को कमराटांड़ विद्यासागर की कर्मस्थली नंदन कानन से यात्रा की शुरुआत होगी. देवघर आर मित्रा मैदान में सभा करने के बाद मुख्यमंत्री 24 सितंबर को रांची लौट जायेंगे.
25 सितंबर से कोल्हान में मुख्यमंत्री करेंगे प्रवास : 25 सितंबर से कोल्हान में सीएम जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे. दुर्गा पूजा से पहले वे संताल परगना व कोल्हान की यात्रा पूरी कर लेंगे.
इसके बाद उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर व पलामू प्रमंडल में पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इससे पहले 17 सितंबर को मुख्यमंत्री खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय नेता झारखंड में लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola