ePaper

तीन दिन से लापता हैं कांके के पांच किशोर

Updated at : 15 Sep 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन से लापता हैं कांके के पांच किशोर

कांके : थाना क्षेत्र के रांची वेटनरी कॉलोनी में रहने वाले तीन किशोर, ब्लॉक ऑफिस कैंपस निवासी एक किशोर व सेमरटोली गांव निवासी एक किशोर पिछले तीन दिन से घर से लापता हैं. इस मामले में इन बच्चों के अभिभावकों ने शनिवार की देर शाम कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस छानबीन […]

विज्ञापन

कांके : थाना क्षेत्र के रांची वेटनरी कॉलोनी में रहने वाले तीन किशोर, ब्लॉक ऑफिस कैंपस निवासी एक किशोर व सेमरटोली गांव निवासी एक किशोर पिछले तीन दिन से घर से लापता हैं. इस मामले में इन बच्चों के अभिभावकों ने शनिवार की देर शाम कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस छानबीन में लगी है.

जानकारी के अनुसार इन लापता किशोरों में रांची वेटनरी कॉलोनी निवासी इबनेजर कच्छप (17 वर्ष, पिता याकूब कच्छप), राम कुमार महतो (17 वर्ष, पिता बुचन महतो) व अक्षय गाड़ी (15 वर्ष, पिता आजाद गाड़ी) आपस में दोस्त हैं.
उक्त तीनों 11 सितंबर से ही लापता है. वहीं इनका एक दोस्त ब्लॉक कॉलोनी कैंपस निवासी शुभम कुमार (15 वर्ष, पिता स्व प्रेम सागर मंडल) भी 11 सितंबर से लापता है. शुभम जेडीएम कॉलेज, कांके रोड में 11वीं का छात्र है. वहीं सेमर टोली गांव निवासी स्व विकास मुंडा का 13 वर्षीय पुत्र ऋतिक मुंडा भी 11 सितंबर से घर से लापता है. वह अपनी नानी दशमी मुंडा के घर पर रहकर पढ़ाई करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola