प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनायें : रघुवर दास

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि श्री मोदी ने भारत के जन-जन की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह (14 सितंबर से 20 सितंबर तक) मनाया जायेगा. 17 सितंबर को श्री मोदी […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि श्री मोदी ने भारत के जन-जन की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह (14 सितंबर से 20 सितंबर तक) मनाया जायेगा. 17 सितंबर को श्री मोदी का जन्मदिन है.
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का जन्मदिवस (17 सितंबर) 14 से 20 सितंबर 2019 तक 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाया जाएगा।
आप सभी से आग्रह है कि इस अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।#SevaSaptah pic.twitter.com/nQViHulC3A— Raghubar Das (@dasraghubar) September 14, 2019
श्री दास ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन’ पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और लोगों को जागरूक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




