रांची : बोर्ड में पास हुआ प्रस्ताव, पर कंपनी को पत्र देना ही भूल गया रांची नगर निगम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 9:02 AM

विज्ञापन

रांची : शहर के लोगों से पिछले दो साल का बकाया कचरा यूजर चार्ज नहीं लिया जायेगा. जुलाई में हुई निगम बोर्ड की बैठक में ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी थी. लेकिन, नगर निगम के अधिकारियों ने कचरा यूजर चार्ज वसूलने वाली कंपनी रितिका को इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया […]

विज्ञापन
रांची : शहर के लोगों से पिछले दो साल का बकाया कचरा यूजर चार्ज नहीं लिया जायेगा. जुलाई में हुई निगम बोर्ड की बैठक में ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी थी. लेकिन, नगर निगम के अधिकारियों ने कचरा यूजर चार्ज वसूलने वाली कंपनी रितिका को इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया. इस कारण कंपनी शहर के लोगों से एकमुश्त दो साल का कचरा यूजर चार्ज वसूलने के लिए नोटिस कर रही है.
कंपनी को अब तक क्यों नहीं बोर्ड के निर्णय से अवगत कराया गया. इस संबंध में निगम के वरीय पदाधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं. इस संबंध में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि जनहित से जुड़े हुए मुद्दों को निगम बोर्ड की बैठक में लाकर स्वीकृति दी जाती है. लेकिन, अधिकारी इस पर कोई कदम नहीं उठाते हैं. ऐसे में नगर निगम का ही छिछालेदारी होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola