रांची : सदर अस्पताल का लैब होगा अपग्रेड

Published at :07 Sep 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सदर अस्पताल का लैब होगा अपग्रेड

रांची : सदर अस्पताल परिसर का पैथोलॉजिकल लैब अपग्रेड होगा. यह फैसला उपायुक्त राय महिमात रे की अध्यक्षता में हुई सदर अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया. अस्पताल प्रबंधन को उपायुक्त राय महिमात रे ने कहा कि सदर अस्पताल में पैथोलॉजी के सभी जांच की सुविधा होनी चाहिए, जिससे मरीज के परिजनों को […]

विज्ञापन
रांची : सदर अस्पताल परिसर का पैथोलॉजिकल लैब अपग्रेड होगा. यह फैसला उपायुक्त राय महिमात रे की अध्यक्षता में हुई सदर अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया. अस्पताल प्रबंधन को उपायुक्त राय महिमात रे ने कहा कि सदर अस्पताल में पैथोलॉजी के सभी जांच की सुविधा होनी चाहिए, जिससे मरीज के परिजनों को जांच के लिए निजी जांच घर में नहीं जाना पड़े. वहीं इसीजी जांच की सुविधा भी शीघ्र शुरू करने को कहा गया.
सिविल सर्जन डाॅ वीबी प्रसाद ने बताया कि अस्पताल मेें अधिकांश जांच कि सुविधा है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में हड्डी विभाग सर्जन व रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करनी है. आवश्यक उकपरण की खरीद करनी है. इसके बाद उपकरण की खरीद की स्वीकृति दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola