रांची : रघुवर सरकार काम कम दिखावा ज्यादा कर रही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 9:24 AM
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा रांची : रघुवर सरकार काम कम और दिखावा ज्यादा कर रही है. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी बढ़ती जा रही है. किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. विधानसभा चुनाव में इन्हीं सब मुद्दों पर आम जनता से बात की जायेगी. आम जनता भी इसका […]
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा
रांची : रघुवर सरकार काम कम और दिखावा ज्यादा कर रही है. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी बढ़ती जा रही है. किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. विधानसभा चुनाव में इन्हीं सब मुद्दों पर आम जनता से बात की जायेगी. आम जनता भी इसका हिसाब मांगें.
यह बातें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बुधवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने लोगों से अपील की कि आनेवाले चुनाव में जरूरी मुद्दों पर वोट करें. बहुमत की सरकार भले ही बन गयी है, लेकिन सरकार चलाना किसी को नहीं आ रहा है. आलम यह है कि उद्घाटन के कुछ ही घंटों में नहर टूट गयी. कहा गया कि चूहों के कारण ऐसा हुआ है, यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार का मामला है. झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि मंदी का असर दिख रहा है. युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है.
बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान उठाने के लिए चुनाव में बेकार के मुद्दे उछालेगी. इसके पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई. मौके पर झारखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी दीपक मिश्रा, इमरान अली, ज्ञानेंद्र पांडे, अभय तिवारी, कुमार राजा, अभिजीत, आलोक तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










