रांची : लैब के लिए जरूरी उपकरणों की सूची दें
Updated at : 30 Aug 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

एफएसएसएआइ की अध्यक्ष ने फूड लैब का भ्रमण किया, कहा रांची : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एफएसएसएआइ) की अध्यक्ष रीता तेवतिया गुरुवार को स्वास्थ्य सह खाद्य आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी के साथ खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम पहुंचीं. दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच उन्होंने आरसीएच परिसर स्थित प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. […]
विज्ञापन
एफएसएसएआइ की अध्यक्ष ने फूड लैब का भ्रमण किया, कहा
रांची : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एफएसएसएआइ) की अध्यक्ष रीता तेवतिया गुरुवार को स्वास्थ्य सह खाद्य आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी के साथ खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम पहुंचीं. दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच उन्होंने आरसीएच परिसर स्थित प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लैब में कार्यरत कर्मियों से वहां होनेवाले कार्य तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ली.
उन्होंने लैब में लगे एसी को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि लैब में 3.28 करोड़ रुपये से जरूरी उपकरण खरीदे जाने हैं.
उक्त उपकरणों के रखने की व्यवस्था की जानकारी ली. आवश्यक मशीन व उपकरण की सूची एक-दो दिन में मुहैया कराने को कहा. गौरतलब है कि एफएसएसएअाइ खाद्य प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण के लिए धन भी उपलब्ध कराता है. अध्यक्ष ने लैब के लोक खाद्य विशेषज्ञ चतुर्भुज मीणा से खाद्य सैंपल की जांच प्रक्रिया की भी जानकारी ली.
भोजन की बर्बादी न करें : प्रयोगशाला भ्रमण से पहले रीता तेवतिया व खाद्य आयुक्त ने दिन के 11.30 बजे से एक बजे तक राजधानी के फूड बिजनेस अॉपरेटर (होटल, रेस्तरां व स्ट्रीट वेंडर) से बात की. आइपीएच सभागार में उन्होंने अॉपरेटरों को विशेष तौर पर भोजन की बर्बादी न करने को कहा. गौरतलब है कि एफएसएसएआइ सेव फूड, शेयर फूड, शेयर जॉय (भोजन बचायें, भोजन बांटे, खुशी बांटे) अभियान चला रहा है.
रांची के करीब 75 फूड अॉपरेटर को श्रीमती तेवतिया ने भोजन की बर्बादी रोकने तथा बढ़िया खाना गरीबों व भूखों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने इस कार्य के लिए राज्य में कार्यरत संस्थाअों फीडिंग इंडिया, हेल्पिंग इंडिया, रोटी बैंक तथा जीवन दायिनी फाउंडेशन के बारे बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




