मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया जनसंवाद : कहा - जब आपका बच्चा गुम होगा तब पता चलेगा

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप में तिलैया थाना प्रभारी को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करायें कि हर हाल में समय पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो.मुख्यमंत्री ने पूछा कि जब […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप में तिलैया थाना प्रभारी को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करायें कि हर हाल में समय पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो.मुख्यमंत्री ने पूछा कि जब बच्चा 30 मार्च को गुम हुआ तो दो अप्रैल को क्यों प्राथमिकी दर्ज की गयी. जब आपका बच्चा गुम होगा तब पता चलेगा. बच्चों के मामले में पुलिस संवेदनशील बने.
शिकायत मिलती है कि थाना में पुलिस पीड़ित पक्षों को दौड़ाती है.जबकि पीड़ित पक्षों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश अर्चना कुमारी की ओर से जनसंवाद में दर्ज शिकायत पर सीधी बात कार्यक्रम में दिया. अर्चना कुमारी ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा द्रोण कुमार 30 मार्च को आदर्श मध्य विद्यालय तिलैया गया था.
छुट्टी के बाद से वह घर नहीं आया. अब तक लापता है. लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी है. इस पर कोडरमा डीसी की ओर से बताया गया कि बच्चे को खोजने के लिए तिलैया रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की जांच की गयी है. इसमें बच्चे को देखा गया है. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पड़ोसी राज्यों की पुलिस को सूचना देकर जांच की जा रही है.
वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की समीक्षा करें उपायुक्त
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन से संबंधित मामलों की समीक्षा करें. 25 वर्षीय दिव्यांग पंचन सिंह की शिकायत पर यह निर्देश दिया गया. गिरिडीह उपायुक्त की ओर से बताया गया कि पंचन सिंह के बकाये एरियर का भुगतान कर दिया गया है.
- दुमका जिला के किसानों की क्षति पूर्ति राशि का भुगतान 15 दिनों में करें
- ब्लड कैंसर से पीड़ित रजनी कुमारी को इलाज के लिए राशि का भुगतान एक सप्ताह में हो
- दुमका के सरैयाहाट में बनायें नया कोल्ड स्टोरेज
- औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र ईचाक को अविलंब शुरू करायें
- एससी-एसटी थानों में दर्ज मामलों की हो नियमित समीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




