ePaper

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पार्टी मुख्यालय में अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 25 Aug 2019 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पार्टी मुख्यालय में अरुण जेटली को दी  श्रद्धांजलि

रांची/नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि दी. यहां समर्थक और प्रशंसक सहित पार्टी के दिग्गजों ने जेटली के पार्थिव को श्रद्धांजलि दी. मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने अपने ट्विटर वॉल पर […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि दी. यहां समर्थक और प्रशंसक सहित पार्टी के दिग्गजों ने जेटली के पार्थिव को श्रद्धांजलि दी.

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अरूण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे…
शत शत नमन

आपको बता दें कि 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां नौ अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. पूर्व वित्तमंत्री का पार्थिव शरीर उनके कैलाश कॉलोनी स्थित घर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया.

दोपहर करीब 2:30 बजे यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola