रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू, जिम्मेदारी भी तय
Updated at : 01 Aug 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेवारी दी गयी है. सात विधानसभा के लिए सात इआरओ (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) व प्रखंडों के लिए कुल 21 एइआरओ (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) बनाये गये हैं. इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिया गया […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेवारी दी गयी है. सात विधानसभा के लिए सात इआरओ (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) व प्रखंडों के लिए कुल 21 एइआरओ (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) बनाये गये हैं.
इस संबंध में उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश के अनुसार तमाड़ विधानसभा के लिए बुंडू एसडीओ सरोज तिर्की, सिल्ली के लिए अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार, खिजरी के लिए अपर समाहर्ता नक्सल राजेश कुमार बरवार, रांची के लिए सदर एसडीओ गरिमा सिंह, हटिया के लिए एडीएम विधि-व्यवस्था अखिलेश कुमार सिन्हा, कांके के लिए उपसमाहर्ता मनोज कुमार रंजन व मांडर के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना को इआरओ बनाया गया है.
5 अगस्त से 6 नवंबर के बीच होगी बैठक
मतदाता सूची के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक 5 अगस्त से 6 नवंबर के बीच प्रखंड मुख्यालयों में होगी. बैठक में इआरओ व एइआरओ द्वारा 15 दिनों के अंतराल पर मतदाता सूची के लिए किये गये कार्य व बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जो जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी जायेगी. सभी बैठक संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में की जायेगी. पहली बैठक 5 अगस्त को होगी. इसके बाद 20 अगस्त, 3 सितंबर, 18 सितंबर, 3 अक्तूबर, 18 अक्तूबर व छह नवंबर को बैठक होगी.
मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का निर्देश : विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महादेव धान ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




