सुभाष नगर में ट्रकों की गलत पार्किंग से बढ़ी परेशानी, हो रहे हादसे

Published by :ROHIT KUMAR MAHT
Published at :11 May 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सुभाष नगर में ट्रकों की गलत पार्किंग से बढ़ी परेशानी, हो रहे हादसे

ट्रकों की स्थायी पार्किंग बना देने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन

डकरा. डकरा पेट्रोल पंप के आसपास सड़क के दोनों छोर पर ट्रकों की स्थायी पार्किंग बना देने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पिछले एक एक-दो वर्षों के दौरान यहां कई बार सड़क दुघर्टना हुई है. दो मोटरसाइकिल सवार खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पिछले वर्ष एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया था और महीनों अस्पताल में पड़ा रहा. इस रूट से सीसीएल की कोयला ट्रांसपोर्टिंग भी होती है. कई बार जाम लगे रहने के कारण सीसीएल की कोयला ढुलाई भी बाधित होती है. आम लोग भी फंसे रहते हैं. शाम के समय एम्बुलेंस और सुबह के समय स्कूल बस अक्सर यहां जाम में फंसा हुआ देखा जाता है. बावजूद सीसीएल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की पहल नहीं की जाने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि ट्रक लगाने वाले लोग सेल्स विभाग के अधिकारियों के साथ गठजोड़ बना कर रखते हैं, जिसके कारण उनके विरुद्ध सीसीएल अधिकारी या प्रशासन में बैठे लोग कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि वह पंप के सामने ट्रक खड़ा करने से लोगों को मना करते हैं, लेकिन कोई भी उनकी नहीं सुनता. आम लोग जब इस मामले पर हस्तक्षेप करते हैं, तो लोग उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं.

रेस्क्यू वैन को रुट बदलना पड़ता है

सुभाषनगर में ही माइंस रेस्क्यू स्टेशन है, जहां रेस्क्यू वैन खड़ी रहती है. कहीं आग लगने या इमरजेंसी में जब वैन की आवश्यकता होती है, तो जाम के कारण कई बार वैन को रुट बदलकर गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ता है, जिसके कारण देर होने पर ऐसे जगहों पर अधिक नुकसान हो जाता है. इतने कारणों के बाद भी प्रशासन और प्रबंधन की अनदेखी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola