रांची : ऋचा पटेल से मिले अधिवक्ता घटना की ली पूरी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 9:05 AM
विज्ञापन
रांची : पिठोरिया निवासी ऋचा पटेल से मंगलवार को उनके वकील विनोद कुमार ने मुलाकात की़ उन्होंने ऋचा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिखित ताैर पर ली. ऋचा के पिता प्रकाश पटेल ने बताया कि ऋचा ने जो पोस्ट किया था, उस दिन से अब तक सारी जानकारी ऋचा ने अधिवक्ता को लिखित रूप […]
विज्ञापन
रांची : पिठोरिया निवासी ऋचा पटेल से मंगलवार को उनके वकील विनोद कुमार ने मुलाकात की़ उन्होंने ऋचा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिखित ताैर पर ली. ऋचा के पिता प्रकाश पटेल ने बताया कि ऋचा ने जो पोस्ट किया था, उस दिन से अब तक सारी जानकारी ऋचा ने अधिवक्ता को लिखित रूप में दी है.
उन्होंने बताया कि ऋचा पटेल काे 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. 13 जुलाई को जिस पोस्ट के कारण ऋचा को गिरफ्तार किया गया और जिस युवक ने ऋचा से फेसबुक पर कहा था कि मैं तुम्हें बेइज्जत कर दूंगा, उसके खिलाफ पिठोरिया थाना मेें आवेदन दिया गया था. लेकिन पुलिस ने उस युवक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है़
ऋचा की मां के जब्त मोबाइल से घटना का कोई संबंध नहीं : प्रकाश पटेल का कहना है कि मेरी पत्नी मीना देवी का जो मोबाइल जब्त किया गया है, उस मोबाइल का घटना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि ऋचा के पोस्ट पर जिस युवक ने आपत्ति दर्ज की है, वह उसके फ्रेंड लिस्ट में भी नहीं था़ उसके बाद भी उसने कमेंट किया और ऋचा को गिरफ्तार कर लिया गया. हमने उस युवक पर कार्रवाई करने का जो आवेदन दिया था, उस पर पुलिस कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










