रांची : आदिवासी परिवारों को भाजपा से जोड़ेंगे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jul 2019 9:39 AM
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी आज आयेंगे, प्रभारियों से रिपोर्ट लेंगे रांची : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची आयेंगे. वह राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और सदस्यता प्रभारियों से रिपोर्ट लेंगे़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि श्री चौहान नगड़ी […]
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी आज आयेंगे, प्रभारियों से रिपोर्ट लेंगे
रांची : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची आयेंगे. वह राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और सदस्यता प्रभारियों से रिपोर्ट लेंगे़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि श्री चौहान नगड़ी के सपारोप पंचायत के जाजपुर गांव में आदिवासी परिवारों को भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे़
वह आदिवासी परिवार के साथ भोजन भी करेंगे़ इसके साथ ही नगड़ी में ही आयोजित एक कार्यक्रम में चार सौ खिलाड़ियों को सदस्यता दिलायेंगे़ इसी कार्यक्रम में जनसंघ से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे़ प्रदेश कार्यालय मेें आयोजित समीक्षा बैठक के बाद श्री चौहान योगदा आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे़ फिर देर शाम दिल्ली रवाना हो जायेंगे़ श्री वर्मा ने बताया कि राज्य भर में सदस्यता अभियान के लिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है़ जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गये है़ं इसमें मंडल कोर कमेटी, मंडल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए़
शिवराज की गाेद ली बेटी का निधन
इधर, सूचना के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने एक बेटी गोद ली थी़ उसका नाम भारती वर्मा था़ श्री चौहान ने उसका कन्यादान भी किया था़ उस बेटी का निधन हो गया़ बताया जाता है कि दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री चौहान सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची पहुंचेंगे़ बताया जाता है कि रांची में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री चौहान को पटना जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम के बाद देर शाम रांची से सीधे दिल्ली लौट जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










