ePaper

जमशेदपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के बीच विवाद, जानें कारण

Updated at : 06 Jul 2019 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के बीच विवाद, जानें कारण

मैं पूरे जमशेदपुर में घूमता हूं, बन्ना गुप्ता इतने घबराये क्यों हैं किसी को पार्टी में सीट चाहिए, तो लंबी लकीर खींचे रांची : जमशेदपुर में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के बीच का विवाद सुलझ नहीं रहा है़ वर्तमान में मंत्री सरयू राय की सीट पर डॉ अजय की […]

विज्ञापन
  • मैं पूरे जमशेदपुर में घूमता हूं, बन्ना गुप्ता इतने घबराये क्यों हैं
  • किसी को पार्टी में सीट चाहिए, तो लंबी लकीर खींचे
रांची : जमशेदपुर में कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के बीच का विवाद सुलझ नहीं रहा है़ वर्तमान में मंत्री सरयू राय की सीट पर डॉ अजय की सक्रियता बढ़ी है़ इस सीट से बन्ना चुनाव लड़ते रहे है़ं इसको लेकर राजनीतिक जमीन की लड़ाई से पार्टी का माहौल गर्म है़
डॉ अजय ने कहा : कोई सीट किसी की व्यक्तिगत नहीं होती है़ सीट पार्टी की होती है़ पार्टी जिसे बेहतर समझेगी, चुनाव लड़ायेगी़ यही परंपरा है़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : ऐसे मैं पूरा जमशेदपुर घूमता हू़ं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरे राज्य में जाता हू़ं मैं साकची में धरना देने जा रहा हू़ं यह मुख्यमंत्री का क्षेत्र है़
डॉ अजय ने कहा दरअसल बन्ना गुप्ता घबराये हुए है़ं असुरक्षित महसूस कर रहे है़ं जिनको असुरक्षा लगती है, वही ऐसी बातें करते है़ं बन्ना गुप्ता को संगठन का काम करना चाहिए़ पार्टी हित में काम करे़ं पार्टी जिसे उचित समझेगी, उसे टिकट देगी़ बन्ना लंबी लकीर खींचे़ं बेवजह की चिंता नहीं करे़ं प्रदेश में कांग्रेस कैसे मजबूत होगी, इसकी चिंता सबको करनी चाहिए़ केवल अपनी सीट की चिंता करने से पार्टी का हित होनेवाला नहीं है़ धरातल पर पार्टी ऐसी ही सोच से कमजाेर हो रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola