ranchi news : राजधानी रांची स्थित बड़गाईं में 13 जोड़ियों का हुआ सामूहिक विवाह

Updated at : 05 May 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : राजधानी रांची स्थित बड़गाईं में 13 जोड़ियों का हुआ सामूहिक विवाह

श्रीश्री पंचदेव मंदिर, बड़गाईं के परिसर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. घरेलू सामान और आभूषण भी भेंट किया गया.

विज्ञापन

रांची. श्रीश्री पंचदेव मंदिर, बड़गाईं के परिसर में सोमवार को 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. यह आयोजन हनुमान क्लब, बड़गाईं रांची के उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने स्व पिता आनंद राम साहू और माता सोहदरा देवी की स्मृति में किया. सामूहिक विवाह में प्रभात माली-रानी मुंडा, अमित लिंडा-निकिता कीरो, मुकेश करमाली-पूजा कुमारी, विशाल लोहारा-सिमरन कुजूर, प्रमेंद्र तुरी-गुड़िया कुमारी, रितिका नायक-स्वाति कुमारी, सुरेंद्र उरांव-मुनिता कुमारी, पवन राम-संध्या कुमारी, सोनू कच्छप-रानी उरांव, छोटू उरांव-सुमन उरांव, अमित उरांव-पूनम बिन्हा, संदीप उरांव-प्रियंका उरांव, अनुज मुंडा-ममता कुमारी परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान और आभूषण भी भेंट किया गया. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बिरेंद्र साहू, समाजसेवी रमेश तिर्की, बालसाय महतो, डॉ जीवाधन प्रसाद, राजकुमार साहू, रणधीर सिंह, फागु साहू आदि उपस्थित थे़

बरियातू में मां बगलामुखी महोत्सव पर विशेष पूजा

श्रीराम जानकी मंदिर, हाउसिंग कॉलोनी बरियातू में मां बगलामुखी महोत्सव पर विशेष पूजा हुई. मां बगलामुखी, भगवान महादेव, कच्छप देव और सिद्धिविनायक गणेशजी का सोलह उपचार विधि से पूजन किया गया. देवी-देवताओं को पीला कनेर, बेलपत्र, अकवन, बादाम और तुलसी दल अर्पित किया गया. पूजन में यजमान विभा सिंह, जय सिंह, जया सिंह, वैभवी जयपुरियार, उमेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. पूजन कार्यक्रम आचार्य पंडित रामदेव पांडेय के निर्देशन में संपन्न हुआ. मंत्रोच्चार में पंडित रजनीश पाठक, पंडित राजेश पांडेय और मंगलम कुमार ने अपनी भूमिका निभायी. श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी महाप्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया. मंगलवार को मां बगलामुखी पितांबरा देवी का पूजन हल्दी की माला, लड्डू, इत्र आदि से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola