मॉनसून तक रांची नगर निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी
Updated at : 12 Jun 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : माॅनसून के दौरान शहर की साफ-सफाई, जलजमाव और पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के परेशानी को देखते हुए रांची नगर निगम के सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. यह आदेश मंगलवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार ने जारी किया. जारी आदेश में यह कहा गया है […]
विज्ञापन
रांची : माॅनसून के दौरान शहर की साफ-सफाई, जलजमाव और पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के परेशानी को देखते हुए रांची नगर निगम के सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं.
यह आदेश मंगलवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार ने जारी किया. जारी आदेश में यह कहा गया है कि किसी भी तरह के स्वीकृत अवकाश विशेष परिस्थिति में ही मान्य होगा. अवकाश की स्वीकृति स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सह-उपनगर आयुक्त की अनुशंसा पर अपर नगर आयुक्त प्रदान करेंगे. आदेश को नहीं माननेवाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी बात की गयी है.
जारी आदेश में कहा गया है कि निगम कर्मचारी जिन्होंने अपनी शाखा के प्रभारी से पूर्व में छुट्टियां ले ली हैं, उनका स्वीकृत अवकाश मान्य नहीं होगा. साथ ही अनधिकृत रूप से कार्य से अनुपस्थित रहनेवाले कमचरियों के विरुद्ध निगम अपने स्तर से अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगा. आदेश की अवमानना की स्थिति में ऐसे कर्मचारियों के वेतन को रोकने का कार्य अकाउंट शाखा के पदाधिकारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




