रांची : जेबीवीएनएल के उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक पेमेंट गेटवे, एक्स-पे लाइफ से भरिये बिजली का बिल, मिलेगा आकर्षक कैशबैक
Updated at : 11 Jun 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) से जुड़े उपभोक्ता मोबाइल कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक्स-पे लाइफ के साथ अपने बिजली बिल की अदायगी आसानी से कर सकते हैं. इस नये सिस्टम के तहत बिल चुकाने पर उपभोक्ताओं को आकर्षक कैशबैक भी दिया जायेगा. कंपनी के बिलिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी सिफियास टेक्नोलॉजी अब बिलिंग क्योस्क […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) से जुड़े उपभोक्ता मोबाइल कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक्स-पे लाइफ के साथ अपने बिजली बिल की अदायगी आसानी से कर सकते हैं. इस नये सिस्टम के तहत बिल चुकाने पर उपभोक्ताओं को आकर्षक कैशबैक भी दिया जायेगा. कंपनी के बिलिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी सिफियास टेक्नोलॉजी अब बिलिंग क्योस्क के साथ ही जेबीवीएनएल के उपभोक्ताओं को आधुनिक प्लेफार्म मुहैया कराया है. हालांकि, इसकी अधिकारिक लांचिंग होना अभी बाकी है.
कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में इस साझेदारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी. सिफियास के सीइओ सह सीएमडी रोहित कुमार और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बोहितेश कुमार ने कहा कि हम अपने लोगों के लिए सबसे सिक्योर ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी से पमेंट करने की अति सुरक्षित सेवा फ्री में देने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि भविष्य में झारखंड के सर्विस सेक्टर में इस ऐप के जरिये भारी बदलाव आने जा रहा है. जेबीवीएनएल से बातचीत चल रही है. जल्द ही हम बड़े पैमाने पर ग्रामीण इलाकों में मोबाइल वैन के जरिये उपलब्ध करायेंगे.
आइओएस और एंड्रायड दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं एेप
कंपनी ने आइओएस और एंड्रायड दोनों मोबाइल एप्लीकेशन के लिए इसे एक साथ लांच की है. उपभोक्ता स्मार्ट फोन पर इस एेप के जरिये अपने बिजली, पानी, गैस, लैंडलाइन, मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज जैसे जरूरी काम निबटा सकेंगे. उपभोक्ता मोबाइल ऐप पर इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट्स सेक्शन में सर्विस प्रोवाइडर चुनकर इस पेशकश का लाभ उठा सकते हैं. भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एक्स-पे लाइफ वैलेट का होना अनिवार्य है.
यह है प्रक्रिया
बिजली उपभोक्ताओं को अपने स्मार्ट फोन पर एक्स-पे एप डाउनलोड करना होगा. पेमेंट ऑप्शन में पहुंचने के बाद उपभोक्ता वैलिट अथवा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने बिल का भुगतान सिफियास के राज्य भर में स्थापित 254 क्योस्क पर भी कर सकते हैं, आगे चलकर इसे एटीएम मशीन के तौर पर सुदूरवर्ती इलाके में पैसे जमा करने के साथ ही इसकी निकासी भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




