18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : कोर्ट ने 35,245 केस दर्ज करने का दिया था निर्देश, पुलिस ने 5294 केस दर्ज ही नहीं किये

रांची : राज्य में विभिन्न जिलों के कोर्ट द्वारा 35,245 शिकायतवाद में केस दर्ज करने का निर्देश थानेदारों को दिया गया था, लेकिन पुलिस ने 5,294 शिकायतवाद में केस दर्ज ही नहीं किया. मामले में पुलिस के स्तर से संबंधित शिकायतवाद पर क्या कार्रवाई की गयी, इसकी जानकारी भी पुलिस की ओर कोर्ट को नहीं […]

रांची : राज्य में विभिन्न जिलों के कोर्ट द्वारा 35,245 शिकायतवाद में केस दर्ज करने का निर्देश थानेदारों को दिया गया था, लेकिन पुलिस ने 5,294 शिकायतवाद में केस दर्ज ही नहीं किया.
मामले में पुलिस के स्तर से संबंधित शिकायतवाद पर क्या कार्रवाई की गयी, इसकी जानकारी भी पुलिस की ओर कोर्ट को नहीं दी गयी. इसके बाद कोर्ट की ओर से संबंधित जिलों को एसपी को केस दर्ज करने के लिए लंबित शिकायतवाद की सूची उपलब्ध करायी गयी है. जानकारी के अनुसार 35,245 शिकायतवाद में केस दर्ज करने का निर्देश न्यायालय की ओर से वर्ष 2001 से 27 जनवरी 2018 के बीच दिया गया था. लेकिन हाल में जब कोर्ट की ओर से शिकायतवाद पर कार्रवाई के संबंध में रिकॉर्ड का मिलान किया गया, तब कोर्ट ने पाया कि 5,294 केस दर्ज ही नहीं हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि जब कोई व्यक्ति कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराता है, तब कोर्ट की ओर से संबंधित शिकायतवाद पर केस दर्ज कर अनुसंधान का निर्देश संबंधित थाने की पुलिस को दी जाती है. ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
जिला शिकायतवाद लंबित
बोकारो 1979 283
चाईबासा 658 03
चतरा 1293 290
डालटनगंज 733 37
देवघर 2737 491
धनबाद 4849 19
दुमका 387 38
गढ़वा 3024 811
गिरिडीह 3417 490
गोड्डा 2204 197
गुमला 1028 65
हजारीबाग 989 312
जमशेदपुर 1539 33
जामताड़ा 1020 11
खूंटी 127 05
कोडरमा 2108 79
लातेहार 357 43
लोहरदगा 746 19
पाकुड़ 922 04
रामगढ़ 182 73
रांची 1299 332
साहेबगंज 2548 1596
सरायकेला 601 64
सिमडेगा 498 00

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें