रांची: चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वीडियो वायरल होते ही कटा 5000 का चालान

स्कूटी पर स्टंट करते हुए युवक
Ranchi News: रांची के दलादिली चौक के पास चलती स्कूटी पर स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में सड़क पर स्टंटबाजी करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. दलादिली चौक के पास चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की.
5,000 रुपये का कटा चालान
वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन की पहचान शुरू की. ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर 5,000 रुपये का चालान किया गया है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते नजर आए. वीडियो में स्कूटी ड्राइवर ने हेलमेट पहना है लेकिन पीछे बैठा शख्स बिना हेलमेट के है. वीडियो में युवकों को चलती स्कूटी पर जोखिम भरे स्टंट करते देखा जा सकता है. उनकी यह लापरवाही न केवल उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल सकती थी. सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.
यहां देखें वीडियो?
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










