रांची : निशिकांत दुबे का भाजयुमो ने किया स्वागत

Updated at : 06 Jun 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : निशिकांत दुबे का भाजयुमो ने किया स्वागत

रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का स्वागत किया़ गोड्डा से चुनाव जीतने के बाद श्री दुबे पहली बार रांची पहुंचे थे़ उनके आगमन पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री दुबे का अभिनंदन किया़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का स्वागत किया़ गोड्डा से चुनाव जीतने के बाद श्री दुबे पहली बार रांची पहुंचे थे़ उनके आगमन पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री दुबे का अभिनंदन किया़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि डॉ निशिकांत दुबे तीसरी बार सांसद बने है़ं
गोड्डा की जनता ने श्री दुबे को भरपूर समर्थन दिया है़ उन्होंने पिछले दोनों कार्यकाल में विकास की कई अहम योजनाओं को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की धरती पर उतारा है, जिससे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अलावा संताल परगना सहित पूरे झारखंड को लाभ मिलेगा़ श्री कुमार ने यह भी कहा कि श्री दुबे को दो-दो बार सर्वश्रेष्ठ सांसद की उपाधि से नवाजा गया है़ उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है़
गोड्डा की जनता के भरोसे पर सांसद खरे उतरे है़ं भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह, कुणाल यादव, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, कुंदन सिंह, रितेश तिवारी, राकेश सिंह, रणधीर दास, रजनी आनंद, राजीव रंजन सिंह, इंदुशेखर सिंह सहित कई लोगों ने सांसद का स्वागत किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola