Giridih: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव जलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 03 Jun 2026 9:12 PM
मृतका की फाइल फोटो
Giridih: गिरिडीह जिले में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
विष्णु स्वर्णकार की रिपोर्ट
Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागद्दी में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन बच्चों की मां पूर्णिमा पंडित की उसके ससुराल वालों ने पहले हत्या की, फिर शव को जला दिया और फरार हो गए. मृतका के मायके वालों ने पति रामेश्वर पंडित और सास भारती देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया गया कि बुधवार को घटना को अंजाम दिया गया. सूचना मिलने पर मृतका के पिता सागर पंडित (निवासी मिहिजाम, जामताड़ा) परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंचे और प्राथमिकी का आवेदन दिया.
जले हुए शव के अवशेष मिले
इसके आधार पर पुलिस ने झरियागद्दी स्थित ससुराल और नदी तट की जांच की, जहां जले हुए शव के अवशेष देखे गए, हालांकि पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी. मायके वालों का कहना है कि शादी के 13 साल बाद से ही दहेज में गाड़ी और नकदी को लेकर पूर्णिमा के साथ मारपीट होती थी. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुटी है, जबकि पति सहित ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है. घटनास्थल की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें…
गिरिडीह: दंपति पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










