CM रघुवर दास ने टीम इंडिया को दी वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं, बोले - ''खेल भी जीतो और दिल भी''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 4:48 PM
रांची : वर्ल्ड कप 2019 में आज से टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो चुकी है.. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के साउथम्प्टन में मुकाबला जारी है. दोनों ही टीमें आज के मुकाबले को जीतना चाहेंगी. वैसे टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, क्योंकि लगातार दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी […]
रांची : वर्ल्ड कप 2019 में आज से टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो चुकी है.. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के साउथम्प्टन में मुकाबला जारी है. दोनों ही टीमें आज के मुकाबले को जीतना चाहेंगी. वैसे टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, क्योंकि लगातार दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी दबाव में है.
बहरहाल मैदान में उतरने के साथ टीम इंडिया को देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भारतीय टीम को जीत के लिए वर्ल्ड कप अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं. रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा, वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने आगे लिखा, खेल भी जीतो और दिल भी.
#CWC19 के लिए #TeamIndia को हार्दिक शुभकामनाएं।
खेल भी जीतो और दिल भी ! #INDvSA
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 5, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










