मांडर : पेड़ से गिरने से युवक की मौत

Updated at : 03 Jun 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
मांडर : पेड़ से गिरने से युवक की मौत

मांडर : थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी राजेश महतो की रविवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रमेश महतो (27 वर्ष) दोपहर करीब तीन बजे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. इसी क्रम में वह पेड़ से गिर पड़ा और मौके […]

विज्ञापन
मांडर : थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी राजेश महतो की रविवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रमेश महतो (27 वर्ष) दोपहर करीब तीन बजे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. इसी क्रम में वह पेड़ से गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार राजेश मनरेगा मजदूर था. उसका एक छोटा बच्चा है.
खदान में नहाने गयी बच्ची की डूबने से मौत
नामकुम. टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलौंग चतरी बाजार के समीप खदान में नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम करीब पांच की है.
जानकारी के अनुसार गुमला निवासी फ्रांसिस जेवियर कुजूर की पुत्री अनिता कुमारी (11 वर्ष) दो अन्य बच्चों के साथ खदान में नहाने गयी थी. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी. वहां मौजूद बच्चों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे व बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि बच्ची यहां अपने रिश्तेदार के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola