यादव महासभा ने अन्नपूर्णा का किया स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 1:35 AM
विज्ञापन
रांची : रांची प्रेस क्लब में प्रांतीय युवा यादव महासभा द्वारा कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान यादवों की आवाज संसद में बुलंद करने एवं अहीर रेजीमेंट की मांग की गयी. अन्नपूर्णा ने महासभा की मांग को संसद में उठाने का भरोसा दिया. महासभा ने कहा कि अगर […]
विज्ञापन
रांची : रांची प्रेस क्लब में प्रांतीय युवा यादव महासभा द्वारा कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान यादवों की आवाज संसद में बुलंद करने एवं अहीर रेजीमेंट की मांग की गयी. अन्नपूर्णा ने महासभा की मांग को संसद में उठाने का भरोसा दिया. महासभा ने कहा कि अगर मांगें मान ली जाती हैं तो यादव रेजिमेंट पूरे भारत के यादवों के लिए गर्व की बात होगी.
यादव जाति का इतिहास लड़ाकू श्रेणी का रहा है. चीन की लड़ाई में भी भारत को विजय दिलाने में यादवों का योगदान था. इसके अतिरिक्त भी बहुत सारे उदाहरण इतिहास में हैं. इस मौके पर एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया, जिसके जरिए युवा यादव महासभा से जुड़ा जा सकता है.
इस नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए कोई भी जुड़ सकता है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया. इस दौरान आरएलएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डाॅ मेघावती आर्या, विनोद सिंह यादव, सुनील यादव, बीरबल यादव, पीतांबर दास, सुरेंद्र यादव, रंजन यादव, रामबाबू यादव, कमलेश यादव, गौरी शंकर यादव, अर्जुन यादव, उपेंद्र यादव, रितेश यादव, अजय यादव, श्रवण यादव, प्रताप यादव, रघुवीर यादव, सत्येंद्र यादव, उर्मिला यादव, सुनील मामा, अशोक यादव, प्रीति रंजन, अनीता यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










