अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे भाजपा के कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे़ लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित प्रदेश भाजपा विधानसभा में अपनी ताकत लगायेगी़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांच जून को पूरे प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलायी है़ इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी के साथ जिलाें के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे़ लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित प्रदेश भाजपा विधानसभा में अपनी ताकत लगायेगी़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांच जून को पूरे प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलायी है़ इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी के साथ जिलाें के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है़ बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी़ मुख्यमंत्री नेताओं को भावी कार्य योजना की जानकारी देंगे़
विधानसभा चुनाव में जुटने के लिए कहा जायेगा़ विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर तैयारी की जायेगी़ पार्टी संताल परगना, कोल्हान सहित उन विधानसभा को विशेष रूप से फोकस करेगी, जहां जमीनी पकड़ कमजोर है़ बैठक में लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन की समीक्षा भी होगी़ लोकसभा चुनाव में जिन विधानसभा में पार्टी पिछड़ गयी है, उसको लेकर रणनीति बनेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




